Betul and MP Latest News

बस स्टेंड पर चाय की दुकान के सिलेण्डर में लगी आग, आसपास के युवकों ने तत्परता से बुझायी, बड़ा हादसा टला

✓बस स्टेंड पर चाय की दुकान के सिलेण्डर में लगी आग, आसपास के युवकों ने तत्परता से बुझायी, बड़ा हादसा टला

परिधि न्यूज बैतूल

अतिक्रमण के मामले में नगर का बस स्टेण्ड अब तक काफी सुर्खियों में रहा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने स्वयं यहां पहुंचकर निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ जुर्माने के भी निर्देश दिए थे।

अतिक्रमण हटने के बाद गुमठी हटाकर हाथ ठेले पर चाय बनाने वाले यादवजी की दुकान में आज अपरान्ह  3 बजे गैस सिलेण्डर में आग लग गई जिससे पूरे क्षेत्र में हडक़म्प मच गया। यह दुकान बस स्टेण्ड के मेन गेट पर लगाई गई थी। जैसे ही सिलेण्डर में आग भभकी आसपास के लोगों ने तत्परता से आग बुझायी। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। युवकों ने यदि तत्परता नहीं दिखाई होती तो इस भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.