स्कूल परिसर में KG – 2 की छात्रा के साथ सिक्योरिटी गार्ड की हैवानियत
➡️ स्कूल में भी सुरक्षित नहीं बेटियां,आरोपी गिरफ्तार
परिधि न्यूज बैतूल

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी स्कूल में KG -2 कक्षा की मासूम बालिका को स्कूल के ही सुरक्षा गार्ड ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 सितंबर की है। सिक्योरिटी गार्ड ने स्कूल परिसर में ही मासूम बालिका के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।स्कूल में सुरक्षा कर्मी द्वारा किए गए दुष्कृत्य के मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप व्याप्त है। इधर परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बालिका की एमएलसी कराई गई। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है।लोग आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे है।इसके अलावा पूरे मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।आरोपी घटना स्थल वाले क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बैतूल नाबालिक बालिकाओं के अपहरण,दुराचार,सामूहिक दुराचार ,महिला हिंसा के मामले में हमेशा से ही चर्चा में रहा है।बार बार इस तरह की वारदाते बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा पर सवाल करने के लिए विवश करती है।फिलहाल बालिका की हालत ठीक है।

इनका कहना…
स्कूल के सुरक्षा गार्ड द्वारा बालिका के साथ स्कूल परिसर में गलत कार्य किया गया।पूरे मामले की जांच की जा रही है।स्कूल प्रबंधन ने प्राइवेट व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड नियुक्त किया था। फिलहाल गार्ड के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की कोई जानकारी नहीं है।
अन्नपूर्णा सिरसाम,एसडीओपी बैतूल
आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।जांच जारी है।
देवकरण डेहरिया,टीआई कोतवाली बैतूल