खिड़की खुलते ही बाइक छोड़कर भागे नकाबपोश
सावधान...चोरों के हौसले बुलंद अब घर के सामने खड़ी बाइक पर है नज़र

✓खिड़की खुलते ही बाइक छोड़कर भागे
✓ सावधान…चोरों के हौसले बुलंद अब घर के सामने खड़ी बाइक पर है नज़र
परिधि न्यूज बैतूल

नगर में चोरी का सिलसिला रुकने का नाम ही नही ले रहा है।बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 4.30 बजे अज्ञात चोरों ने विनोबा वार्ड की गली नबर 2 से सटी एक छोटी गली से बाइक चुराने का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्डवासी आशीष पवार की बाइक चुराने का प्रयास उस वक्त विफल हो गया जब उनके चाचा के बेटे ने अचानक घर की खिड़की खोली। खिड़की खुलने की आवाज सुनते ही तीन नकाबपोश भाग खड़े हुए।हालांकि तीनो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। फुटेज में चोर बाइक को घर के सामने से चुराते हुए नजर आ रहें है वही दूसरे फुटेज में छोटी गली से निकलकर बड़ी गली से भागते हुए नजर आए।
तीनो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गंज थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। चोरी के इस विफल प्रयास को 48 घंटे से अधिक समय बीत गया है।अभी तक तीनो बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।