Betul and MP Latest News

पारस डोह का पानी खेड़ी बैराज पहुंचा, भीषण गर्मी में कल कल बहती ताप्ती में किया श्रद्धालुओ ने स्नान 

अचानक नदी में पानी का बहाव देख अचंभित हुए लोग

✓पारस डोह का पानी खेड़ी बैराज पहुंचा, भीषण गर्मी में कल कल बहती ताप्ती में किया श्रद्धालुओ ने स्नान 

✓अचानक नदी में पानी का बहाव देख अचंभित हुए लोग

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

आज न्याय के देवता भगवान सूर्य पुत्र शनिदेव की जयंती है।लोग शनि जयंती पर ताप्ती नदी के किनारे गर्मी के कारण गड्ढों में भरे पानी में स्नान कर रहे थे की अचानक ताप्ती नदी में साय साय की आवाज आई ताप्ती बैराज के गेटो से पानी की धार निकल पड़ी और ताप्ती ने स्नान कर रहे लोग पानी का तेज बहाव देखकर सावधान हो गए।

बैराज के फूटे भाग से और बैराज के अठारह गेट एक साथ इस भीषण गर्मी में बह रहे है पानी का तेज बहाव लोगो को बड़े आश्चर्य में डाल रहा था कि यह अचानक क्या हो गया। लेकिन मालूम हुआ यह पारस डोह का पानी बैतूल।

नगर पालिका के लिए छोड़ा गया तब जब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली और शांति से खूब स्नान किया और शनि भगवान की महाआरती में भाग लेकर शनिदेव का आशीर्वाद ग्रहण किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.