Betul and MP Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस  पर पश्चिम वन मंडल ने घोघराघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, मिशन लाइफ के संबंध में किया जागरूक

✓विश्व पर्यावरण दिवस  पर पश्चिम वन मंडल ने घोघराघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, मिशन लाइफ के संबंध में किया जागरूक
परिधि न्यूज भीमपुर

चिचोली रेंज के अंतर्गत पर्यटन स्थल घोघराघाट ताप्ती नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें वन मंडल अधिकारी पश्चिम बैतूल  वरुण यादव द्वारा स्टाफ और सुरक्षा श्रमिकों के साथ ताप्ती नदी के घोघरा घाट में फैले हुए प्लास्टिक कचरे को साफ किया गया। घोघरा घाट पहुंचने वाले पर्यटकों को डी एफ ओ द्वारा कचरे को डस्टबिन में डालने  तथा पर्यटन स्थल को साफ स्वच्छ रखने प्रेरित किया गया। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन लाइफ के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। वर्तमान में वैश्विक तापन और जलवायु परिवर्तन संबंधी पर्यावरण घटनाओं से स्टाफ और लोगों को अवगत कराया तथा कार्यक्रम के अंत में मंदिर के पास विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जामुन और आम के वृक्ष आरोपित किए गए ।घोघरा ग्राम के सरपंच डीएफओ श्री यादव का आभार माना।

इधर पश्चिम बैतूल वन मंडल की मोहदा रेंज में इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल बाशिंदा में पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चे, समिति सदस्य, जन प्रतिनिधि उपवनमंडल अधिकारी तावड़ी शिव कुमार अवस्थी, वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहदा रविंद्र पाटीदार एवं समस्त मोहदा रेंज स्टाफ उपस्थित रहे। परिक्षेत्र की सभी 44 वन समितियों में 5 पौधे प्रति समिति (कुल 220 पौधे) में रोपित किए गए।

उप वनमंडलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्रधिकारी के द्वारा स्कूली बच्चों, समिति सदस्यो एवं जन प्रतिनिधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु वन संरक्षण के महत्त्व के विषय में चर्चा की गयी, साथ ही ग्रामीणों के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी द्वारा वन भूमि पर पेड़ पौधों को नुकसान न् पहुँचाने, अतिक्रमण न् करने एवं वन आवरण में वृद्धि हेतु ग्रामीणों के सहयोग हेतु जागरूक किया गया।  कार्यक्रम में उप वन मण्डलाधिकारी एवं परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा स्टाफ को विलुप्त, संकटग्रस्त एवं संकटपन्न प्रजातियों (मैदा छाल, गरूड़ आदि) के रोपण एवं रोपण विधियों के विषय में बताया गया साथ ही इन सभी प्रजातियों के बीज भी वितरित किये गए । पिछले कुछ दिनों से मिशन के रूप में परिक्षेत्र के सभी कर्मचारियों द्वारा लगभग 20 क्विंटल बीज (करंज, नीम, महुआ, अर्जुन, जामुन, आम, आदि)* प्रजातियों का बीज इक्कठा किया गया है जो आने वाले मानसून में खाली भूमि पर रोपित किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने हेतु शपथ ग्रहण कर किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीम और जामुन के वृक्ष स्कूल प्रांगण में जन प्रतिनिधियों एवं उप वनमंडलाधिकारी द्वारा रोपित किए गए। ग्राम के जन प्रति निधियों द्वारा उपवन मंडल अधिकारी महोदय का वन भूमि के संरक्षण को लेकर प्रेरित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.