Betul and MP Latest News

Breaking paridhi: बैतूल फिर शर्मसार !! चार वर्ष की बालिका के साथ, 25 वर्षीय युवक ने दिया हैवानियत को अंजाम देने का प्रयास

घर के सामने बच्चो के साथ खेल रही मासूम को चॉकलेट का लालच देकर घर के ऊपरी कमरे में ले गया युवक

बैतूल फिर शर्मसार !!

✓चार वर्ष की बालिका के साथ 25 वर्षीय युवक ने दिया हैवानियत को अंजाम देने का प्रयास
✓घर के सामने बच्चो के साथ खेल रही मासूम को चॉकलेट का लालच देकर घर के ऊपरी कमरे में ले गया युवक

परिधि न्यूज बैतूल
मासूम बालिकाओं के साथ दरिंदगी का खेल बैतूल जिले में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की सबसे पुरानी ग्राम पंचायत का है, जहां एक चार साल की बच्ची के साथ 25 वर्षीय युवक दरिंदगी को आज मंगलवार शाम को अंजाम देने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर युवक को पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक एवं पीड़िता बालिका का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 वर्ष की बालिका अपने घर के सामने कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी इसी बीच पास के घर में रहने वाले 25 वर्षीय युवक वैभव कुंभारे ने बालिका को चॉकलेट का लालच दिया और अपने घर के ऊपर वाले कमरे में ले गया। यहां बालिका के साथ युवक ने दरिंदगी का प्रयास किया। परिजनो ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने तत्परता से आरोपी को हिरासत में ले लिया है।बालिका के साथ खेल रहे बच्चों से की गई पूछताछ में भी यह बात सामने आई है कि वैभव उनके बीच से बालिका को अपने घर ले गया था।
एक महीने पहले भी की थी हरकत
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महीने पहले भी इस आरोपी युवक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की थी। इस दौरान काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और चेतावनी देकर छोड़ दिया था। पुलिस को एक महीने पहले शिकायत ना करना आज परिजनों को भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीकृत कर मामले की विवेचना की जा रही है।

इनका कहना..

इस संबंध में जानकारी मिली है।फिलहाल मामले को लेकर मैं संबधित थाना ,चौकी प्रभारी से जानकारी नही ले पाई हूं।

शालिनी परस्ते, एसडीओपी, बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.