बैंक कर्मी महिला के साथ चेन स्नेचिंग का किया प्रयास , शोर मचाने पर भागे बदमाश
वार्ड पार्षद बोली , सीसीटीवी बंद होने से बढ़ रही है वारदाते

✓बैंक कर्मी महिला के साथ चेन स्नेचिंग का किया प्रयास , शोर मचाने पर भागे बदमाश
✓वार्ड पार्षद बोली , सीसीटीवी बंद होने से बढ़ रही है वारदाते
रिपोर्टर / राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई
नगर के ताप्ती वार्ड में बीती रात एक स्कूटी सवार युवती के साथ अज्ञात दो लोगों ने चेन स्नेचिंग का प्रयास किया, हालांकि बदमाश अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए । इस घटनाक्रम में युवती की चैन टूट गई और गले में चोट आई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के महाराष्ट्र बैंक में केशियर के पद पर पदस्थ सृष्टि सिसोदिया बीतीरात डॉक्टर के पास से मेडिकल चेकअप करवा कर अपने घर वापस लौट रहीं थी । ताप्ती वार्ड में एक सुनसान स्थान पर दो युवकों ने उसके साथ चेन स्नेचिंग करने का प्रयास किया।युवती ने इसका विरोध किया । शोर मचाने पर दोनो युवक भाग खड़े हुए । वे घटना को अंजाम नहीं दे पाए , परंतु इस घटनाक्रम में चैन टूट गई । युवती के गले में खरोचे और चोट आई है । सृष्टि के शोर मचाने के बाद वार्ड में बाहर बैठी हुई महिलाए बदमाशो को पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले । रात में ही इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई है । वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे ने बताया कि ताप्ती वार्ड में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
पानी की निकासी की कोई जगह नहीं है । जिसके कारण रोड पर भी पानी भरा रहता है । वार्ड में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है अंधेरा छाया रहता है । सुनसान स्थान देखकर लुटेरे इस प्रकार की हरकत करते रहते हैं । नगर में लगे 22 सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह बंद है । जिससे अनजान , अज्ञात ,चोर लुटेरे को पकड़ने में सहायता मिलती है । परंतु नगर पालिका द्वारा सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं किए गए। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है । थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया है कि मामला संज्ञान में लेकर इस मामले की जांच की जा रही है ।