ग्राम वलनी में आकाशीय बिजली गिरने से खेत जा रही महिला गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल रेफर

✓ग्राम वलनी में आकाशीय बिजली गिरने से खेत जा रही महिला गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल रेफर
रिपोर्टर राजेश खड़से , परिधि न्यूज मुलताई
मुलताई विकास खंड क्षेत्र के ग्राम वलनी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला किसान गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला खेत जा थी। अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला एक पेड़ के नीचे खड़ी हुई और अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है। बताया जा रहा है कि गोमती पति गोलू चौहान उम्र 30 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आई है। घटना के बाद डायल हंड्रेड ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार की बाद उसे बैतूल रेफर कर दिया गया है। 5 दिनों से लगातार मौसम खराब है होने एवं आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आधा दर्शन लोग घायल हो चुके हैं। रोजाना क्षेत्र में कहीं ना कहीं बारिश हो रही है।