Betul and MP Latest News

हिवरखेड़ी के पास डेम में डूबने से युवक की मौत

 

✓हिवरखेड़ी के पास डेम में डूबने से युवक की मौत

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
समीपस्थ ग्राम हिवरखेडी के पास एक डेम में डूबने से युवक की मौत हो गई। खेड़ी चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी ने बताया कि ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ निवासी गोवर्धन प्रजापति का 28 वर्षीय पुत्र अलकेश डेम के समीप ही ईट बनाने का कार्य करता था। अचानक गहरे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। युवक कपड़े पहने हुए था अगर नहाने भी जाता तो कपड़े उतार कर जाता। इन बिंदुओं पर पुलिस सूक्ष्मता से जांच कर रही है पुलिस ने डेम से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव परिजनों को सौप दिया है। इधर मृतक अलकेश प्रजापति की मौत से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में मौत की खबर सुन कर सन्नाटा पसर गया है पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.