रिया मालवीय ने 95% अंकों के साथ प्राप्त की सफलता
✓रिया मालवीय ने 95% अंकों के साथ प्राप्त की सफलता
परिधि न्यूज बैतूल

शिक्षक राजू मालवीय की सुपुत्री रिया मालवीय ने आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल से कक्षा दसवीं में सीबीएसई बोर्ड से 95% अंक लाकर सफलता हासिल की है। रिया के माता और पिता दोनों शिक्षक हैं। रिया ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षको को देते हुए बताया कि वह प्रतिदिन 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थी।माता-पिता ,गुरुजनों, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।