शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

✓शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रिपोर्टर /राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई।
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में 13मई को वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन विषय 21वीं सदी के भारत में डिजिटलीकरण के अवसर एवं चुनौतियां पर आयोजित की गई इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वर्षा खुराना एवं जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष जयेश संघवी एवं विषय विशेषज्ञों के द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों को साल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर महिपाल सिंह यादव प्राध्यापक अर्थशास्त्र उच्च शिक्षा उत्कृष्ट संस्थान भोपाल एवं डॉक्टर अनंत एम देशमुख प्राध्यापक एवं विभाग अध्यक्ष व्यावसायिक प्रबंधन विभाग आईटीएम विश्वविद्यालय नागपुर महाराष्ट्र, डॉ रुपाली शेवलकर सह प्राध्यापक अर्थशास्त्र एवं विभाग अध्यक्ष आरपीईजी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, डॉक्टर राजेश मधुकर राव तिमाने सहायक प्राध्यापक एमटीआर धनवते नेशनल कॉलेज नागपुर महाराष्ट्र के अतिरिक्त डॉ अजीत श्रृंगारपूरे प्राचार्य नि.पा.वा महाविद्यालय नागपुर महाराष्ट्र एवं डा.मलखान सिंह चौहान सेवा निवृत प्राध्यापक आदि ने डिजिटलिकरण के अवसर एवं चुनौतियां पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर नरेंद्र कुमार हनोते द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉक्टर बी आर बारस्कर अर्थशास्त्र विभाग ने डिजिटलिकरण क्रांति के विकास में प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य ने वर्तमान युग में डिजिटलिकरण के लिए सभी छात्र-छात्राओं को डिजिटल संसाधनों के साथ शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर डी आर कालभोर के द्वारा सेमिनार में उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं ने अधिक संख्या में सहभागिता की