Betul and MP Latest News

आरडी पब्लिक स्कूल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम

विद्यालय से कक्षा 12वीं साइंस ग्रुप से नितांशी नागले ने किया टॉप

✓आरडी पब्लिक स्कूल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम
✓विद्यालय से कक्षा 12वीं साइंस ग्रुप से नितांशी नागले ने किया टॉप
परिधि न्यूज बैतूल

सीबीएसई बोर्ड द्वारा 13 मई 2024 को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्रा कु.नितांशी नागले बॉयो संकाय से 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए है इसी तरह छात्र हेमंत माचीवार मैथ्स ग्रुप से 94.6 अंक अर्जित किए। छात्रा कु.आशी साहू ने सांइस संकाय से 94 अंक हासिल किए है। कॉमर्स संकाय से छात्रा सृष्टि गोहिते ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए एवं छात्रा आध्या तोमर ह्यूमैनिटीज संकाय से 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए है। कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में 314 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.