Betul and MP Latest News

गोस्वामी समाज के समाधी स्थल पर चली जेसीबी, लोगो में आक्रोश

✓गोस्वामी समाज के समाधी स्थल पर चली जेसीबी आक्रोश गोस्वामी 

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
विगत 12 मई रविवार को खेड़ी सेलगांव मार्ग पर कई वर्षो से स्थित ग्राम के गोस्वामी समाज समाधी स्थल अब अतिक्रमण की चपेट में आ गया है।जानकारी के अनुसार ग्राम के कोशिश ग्रुप के द्वारा स्कूल भवन निर्माण करने के लिए समाधि स्थल के समीप एक खेत खरीदा गया है।गोस्वामी समाज खेड़ीसावलीगढ़ के द्वारा कोशिश ग्रुप पर आरोप लगाया गया की उन्होंने दबंगता पूर्वक समाधी स्थल को जेसीबी मशीन से तहस नहस कर कई समाधी तोड़ दी गई और पोल से फेंसिंग की जा रही है।गोस्वामी समाज खेड़ीसावलीगढ़ के लोगो में जबरदस्त आक्रोश की स्कूल के लिए भूमि क्रय करने वाले कोशिश ग्रुप को जमीन खरीदी के पहले यह देखना था की रास्ता है या नही गोस्वामी समाज की समाधी को तोड़ना अपराध है समाज के लोगो का कहना है कि अगर कार्यवाही नही होती है समाज आंदोलन करेगा।

गोस्वामी समाज ने आज एकता दिखलाते हुए कोशिश ग्रुप के। विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है और स्थानीय पुलिस एव अनुविभागीय अधिकारी बैतूल को आवेदन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। आवेदक प्रमोद गिरी, वीरेंद्र गिरी, लल्लू गिरी, गुलाब गोस्वामी,प्रताप भारती, मिथिलेश भारती,दिनेश भारती का कहना है इन्होंने यह घिनौना कार्य कर गोस्वामी समाज की आस्था को ठेस पहुंचाई है। जिला कलेक्टर बैतूल एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल से समाज ने कार्यवाही मांग की है।इस संबंध में कोशिश ग्रुप के केवल सिंह ठाकुर का कहना है पटवारी के सीमांकन अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। कोई समाधि नही तोड़ी सीमांकन के वक्त हमने समाज के लोगो को बुलवाया था पर कोई नही आया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.