अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को कुचला, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को कुचला, मौत
मनोहर अग्रवाल, खेड़ीसावलीगढ़
परतवाड़ा स्टेट हाइवे पर पिपरिया गांव के पास बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया गांव के समीप हुई दुर्घटना की खबर लगते ही भैसदेही थाना प्रभारी ने मौके पर पहुच कर जांच की। बाइक सवार नितेश बुनकर निवासी बालाडोंगरी चिचोली भैसदेही क्षेत्र में मशीन चलाने का कार्य करता था। काम से लौटने के बाद यह दुर्घटना घटी। मृतक की बजाज प्लेटिना मोटरसायकल क्रमांक एम पी 48एम जे8912 पुलिस ने जप्त कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है ।