मतदाताओं में उत्साह दो घंटे में 21.83 प्रतिशत हुआ चार केंद्रों पर पुर्न-मतदान
✓मतदाताओं में उत्साह दो घंटे में 21.83 प्रतिशत हुआ चार केंद्रों पर पुर्न-मतदान
परिधि इलेक्शन अपडेट न्यूज

बैतूल संसदीय क्षेत्र के मुलताई विधानसभा के अंतर्गत 4 मतदान केन्द्रों राजापुर-275, डूडर रैय्यत-276, कुंदा रैय्यत-279 एवं चिखलीमाल-280 पर आज 10 मई को सुबह 7 से पुर्न-मतदान प्रारंभ हुआ। 7 मई को मतदान से लौटते समय बस में आग लग से इन केन्द्रों की ईव्हीएम क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिवेदन पर भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुर्न-मतदान के निर्देश दिए है।सुबह से चारो केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान प्रारंभ है। सुबह 9 बजे तक चार केंद्रों पर 21.83 प्रतिशत मतदान हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 347 पुरुष और 316 मतदाता पुनर्मतदान कर चुके है।