नगर परिषद अध्यक्ष विक्की नायक ने शाहपुर मंडल में झोंकी ताकत
मंडल के प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा को किया मजबूत

✓मंडल के प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा को किया मजबूत
परिधि न्यूज शाहपुर
लोक सभा क्षेत्र बैतूल, हरदा ,हरसुद में भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके की जीत के लिए प्रतिबद्ध भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। लोकसभा क्षेत्र के गांव गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रत्येक ग्राम में भाजपा के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से सक्रिय रहे। शाहपुर के नगर परिषद के युवा अध्यक्ष रोहित विक्की नायक की सक्रियता ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। भाजपा ने शाहपुर नगर की जिम्मेदारी श्री नायक को दी थी। इस जिम्मेदारी के निर्वहन को देश हित मे मानते हुए रोहित विक्की नायक ने बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर मंडल में सघन जनसम्पर्क शुरू किया । श्री नायक ने शाहपुर मंडल और क्षेत्र की जमीनी हकीकत को दृष्टिगत रखते हुए अपना केम्पेन शुरू किया। इस संबंध में श्री रोहित नायक ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र के शाहपुर मंडल मैं सघन जन सम्पर्क कर आम जन को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देकर फीडबैक लिया गया कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही, साथ ही यह भी बताया गया कि इस लोकसभा चुनावों में एक बार फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधान मंत्री बनाना है। ताकी देश विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था की ओर अग्रसर हो सकें ।