लोकतंत्र का महापर्व:सुबह 7 से 9 बजे तक पांच विधान सभा क्षेत्रों में 16.62 प्रतिशत मतदान
अब तक भैसदेही आगे आमला पीछे, बैतूल में 15.35%हो चुका है मतदान

परिधि इलेक्शन अपडेट 7/5/24
आप मतदान के लिए जा रहे है तो ध्यान रखिए
सभी मतदाताओं को मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान हेतु अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाना आवश्यक है, ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिये निम्नलिखित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर अपने मत का प्रयोग किया जा सकता है। 12 प्रकार के अन्य दस्तावेजो (जैसे: आधार कार्ड, पेन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको डाकघर द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, केन्द्र/राज्य सरकार/लोकउपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिल्टिी (यूआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधानसभा परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र) जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर पर मतदाताओं के सहयोग हेतु किसी भी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में कट्रोल रूम 1950 (24&7) संचालित किया जा रहा है।