Betul and MP Latest News

सर्रा में मतदान नहीं कर पाई 100 वर्ष बुजुर्ग मतदाता देवकी, लकवाग्रस्त दो बुजुर्गों के पास भी नहीं पहुंचा मतदान दल

ग्राम पंचायत के 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को नहीं मिल पाई घर पर मतदान की सुविधा

✓सर्रा में मतदान नहीं कर पाई 100 वर्ष बुजुर्ग मतदाता देवकी, लकवाग्रस्त दो बुजुर्गों के पास भी नहीं पहुंचा मतदान दल
✓ग्राम पंचायत के 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को नहीं मिल पाई घर पर मतदान की सुविधा
✓सरपंच का आरोप आपराधिक प्रवृत्ति के बीएलओ की वजह से मतदान प्रक्रिया हो सकती है प्रभावित
परिधि न्यूज बैतूल
जिले की मुलताई तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सर्रा में बुजुर्ग, बीमार एवं निशक्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शासन की घर में मतदान की सुविधा के तहत नहीं कर पाये। जिले की बात करें तो निर्वाचन अधिकारी एवं प्रशासनिक व्यवस्था के चलते दो चरणों में 96 प्रतिशत बुजुर्गों ने घर पर ही मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित की लेकिन बात जब सर्रा ग्राम पंचायत की आती है तो यहां उक्त श्रेणी के मतदाताओं में से एक भी मतदाता का मतदान न कर पाना बीएलओ की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सर्रा के सरपंच तुलाराम सूर्यवंशी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से भी शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जो बुजुर्ग मतदाता मतदान नहीं कर पाये है उनमें तीन बुजुर्ग लकवाग्रस्त है जिनकी उम्र 81, 71 और 86 वर्ष है, निशक्त बुजुर्गों को सुविधा से वंचित किया गया है। सरपंच श्री सूर्यवंशी का आरोप है कि दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति के शिक्षक बीएलओ की दबंगई से पूरा गांव परेशान है। उन्होंने आशंका जताई कि बीएलओ 7 मई को होने वाले मतदान को भी प्रभावित कर सकते है इसी के तहत उन्होंने कलेक्टर से उचित कार्रवाई की मांग की है।
मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में असमर्थ है बुजुर्ग
सरपंच तुलाराम सूर्यवंशी ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत में 22 बुजुर्ग ऐसे है जो या तो अस्वस्थ है या जिनकी उम्र इतनी अधिक है कि वे मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में आशंका यह है कि 22 मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। उक्त 22 बुजुर्गों में एक दर्जन बुजुर्ग निर्वाचन आयोग के मापदंडों के अनुसार घर पर ही मतदान के पात्र थे लेकिन बीएलओ की लापरवाही से मतदान नहीं कर पाये। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सर्रा में बीएलओ धर्मराज पिता गौरीशंकर गढ़ेकर द्वारा निर्वाचन आयोग के नियमों एवं दिशा निर्देशों का मखौल उड़ाया जा रहा है। बीएलओ धर्मराज ने अपनी मनमानी करते हुए उक्त पात्र मतदाताओं का मतदान घर पर नहीं होने दिया। बीएलओ ग्राम पंचायत सर्रा का ही निवासी है तथा इनकी पोस्टिंग भी गृह ग्राम में ही है। पूर्व में भी बीएलओ धर्मराज पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में अपनी दबंगई दिखाते हुए चुनाव को प्रभावित करने की हरकतें कर चुके है। इसी से आशंकित होकर सरपंच द्वारा शिकायत कर बीएलओ के अन्यत्र स्थानांतरण एवं चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध एवं निष्पक्ष कराने की मांग की है।
बीएलओ का कहना मात्र तीन बुजुर्ग 85 प्लस, मतदान केन्द्र पर करेंगे मतदान
बीएलओ धर्मराज की माने तो उनके अधिकार क्षेत्र में मात्र तीन ही बुजुर्ग 85 प्लस है। जिनमें से एक मतदाता सरस्वती बाई का निधन हो चुका है जबकि देवकी बाई जिनकी उम्र 100 वर्ष है उन्होंने घर पर मतदान करने से मना कर दिया। ऐसे में बीएलओ ने देवकी बाई एवं एक अन्य बुजुर्ग की पावती लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के पास जमा कराई। इधर सरपंच तुलाराम सूर्यवंशी ने जिन 22 निशक्त एवं अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता की सूची कलेक्टर को सौंपी है उनमें सखाराम पिता सालकराम 87 वर्ष, जगन पिता शोभाचंद 91 वर्ष, कपूरचंद पिता मौजी नरवरे 86 वर्ष, सालकराम पिता शोभाचंद 94 वर्ष, पूरन पिता रुपचंद 89 वर्ष, देवकी पति लालचंद 100 वर्ष, पन्नालाल पिता भिल्लू 88 वर्ष, गया पति भूमा 85 वर्ष शामिल है। इसके अलावा तीन बुजुर्ग इस सूची में ऐसे भी है जो लकवाग्रस्त है और चलने में असमर्थ है। सरपंच का आरोप है कि मतदान दल निशक्त एवं बुजुर्ग मतदाताओं के बीच पहुंचा हीं नहीं। बीएलओ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमित करने के भी आरोप लगाएं गए है। बहरहाल ग्राम पंचायत सर्रा में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के साथ जो बुजुर्ग एवं निशक्त घर पर मतदान नहीं कर पाये उनके लिए सुविधाजनक मतदान की व्यवस्था बनाए जाने एवं बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग सरपंच ने कलेक्टर से की है।
यह है 85 प्लस, बीमार और निशक्त 22 मतदाता
(1) परसराम/भभूतिया नरवरे, 81 वर्ष, पेरालाईसेस पीडित,
UTE – 1856210, VS.No 707
(2) कलसू बाई /कारु, उम्र 71,पेरालाईसेस पीडित
MWY- 0158915,V S.No – 827
(3)सखाराम/सालकराम 87 वर्ष
UTE No 1910074,VS.no 874
(4) तुलसीया बाई/सखाराम81वर्ष
MWY- 1016526,V S.No 875
(5)जगन/शोभाचंद,उम्र- 91वर्ष
UTE – 1813278,V S.No- 923
(6) गुलाबराव/दमडया,उम्र- 83वर्ष
UTE – 016026,V S.No- 1041
(7)कपूरचंद/मौजी नरवरे -86 वर्ष
MWY 0157089,VS No – 656
(8) सालकराम/शोभाचंद 94वर्ष
UTE 1415637, VS No- 918
(9) मैना/मंशाराम, उम्र- 76 वर्ष
UTE 1813514,VS no – 126
(10) जया /छोटेलाल 81 वर्ष
MWY 0155944, VS no 288
(11)कस्तूरी /कन्हैया 79 वर्ष
MWY 0156604,VS no-407
(12) ठोंडी /तुलसीराम,81 वर्ष
MWY 156940,VSno 468
(13) जंगी/सुखराम,उम्र – 81 वर्ष
MWY 0156065,VS no 488
(14)पूरन/रुपचंद,उम्र- 89 वर्ष
UTE 1804558,VS no-531
(15) देवकी /लालचंद, 100 वर्ष
UTE 1116094,Voter s no 688
(16)प्रेमचंद /लालचंद,उम्र- 81 वर्ष
MWY 158360,VS no – 689
(17) पन्नालाल /भिल्लू, 88 वर्ष
MWY 829679,VSno 763
(18) कमला /पन्नालाल, 81 वर्ष
UTE 1798594,VS no 754
(19)कोली/अल्फू,उम्र – 84 वर्ष
MWY 158557,Voter s no 768
(20) साहबलाल /वली,83 वर्ष
UTE 1415637,VS no 817
(21) गया /भोमा,उम्र 85 वर्ष
MWY 0150665,VS no 952
(22) रामजी /तुमडया,उम्र- 84 वर्ष
MWY 0830844,VS no 1022
इनका कहना…
मतदान दलों द्वारा घर-घर फार्म पहुंचाए गए। अकेले बीएलओ के नियंत्रण में यह प्रक्रिया नहीं है। बुजुर्गों एवं निशक्तों के मतदान के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, ग्रामीण, प्रशासन की टीम मौजूद रहती है।
नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी
निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर 
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदाताओं के बीच पहुंचे, उनके द्वारा मतदान केन्द्र पर ही मतदान करने की इच्छा जाहिर की गई, इसकी पावती भी है। सूची में तीन बुजुर्ग मतदाता 85 प्लस के थे, उनमें एक का निधन हो चुका है।
धर्मराज गढ़ेकर
बीएलओ सर्रा
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.