Betul and MP Latest News

29वीं बटालियन बी एस एफ के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,31 जवान घायल,दो गंभीर ग्वालियर रेफर

सीएम मोहन ग्वालियर में घायल जवानों से मिलने पहुंचे

✓29वीं बटालियन बी एस एफ के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,31 जवान घायल,दो गंभीर ग्वालियर रेफर

✓सीएम मोहन ग्वालियर में घायल जवानों से मिलने पहुंचे

दतिया। बीती रात भांडेर में शनिवार को सीएम की चुनावी सभा से ड्यूटी कर दतिया लौट रहे 29वीं बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 31 जवान घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफ़र किया गया। दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी लगने पर सीएम मोहन ग्वालियर में घायल जवानों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।

चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता इन दिनों चम्बल अंचल में सभाएं कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शनिवार को भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने गए थे। जहां उनकी सुरक्षा और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए बीएसएफ जवानों को भी तैनात किया गया था।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद बीएसएफ जवानों से भरी बस दतिया जिले के भांडेर रोड पर पलट गई। जिसमें सवार 40 जवानों में से 31 घायल हो गए। इन जवानों में से कपेंद्र राजपूत और प्रशांत सिंह नाम के दो जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया था। जिनका इलाज जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.