पुंछ में पुलवामा जैसा आतंकी हमला, वायु सेना के वाहन को बनाया निशाना छिंदवाड़ा का जवान विक्की पहाड़े शहीद
पुंछ में पुलवामा जैसा आतंकी हमला, वायु सेना के वाहन को बनाया निशाना छिंदवाड़ा का जवान विक्की पहाड़े शहीद

जम्मू-कश्मीर। पुंछ जिले में पुलवामा जैसा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने शनिवार शाम को एक वायु सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया है। इस आतंकी हमले में पांच जवान जख्मी हो गए। घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है। शहीद जवान छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश निवासी विक्की पहाड़े है। एक और सैनिक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। वहीं बाकी तीन जवानों की हालत स्थिर है।

हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को होने वाले मतदान से तीन सप्ताह पहले यह घटना हुई है।
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गए। चार अन्य घायल हैं। काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।घात लगाए आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर शशिधार के पास हमला किया। एयरफोर्स के दो वाहन सुरनकोट इलाके के सनई टॉप लौट रहे थे। यहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने वाहनों के पहुंचते ही एक वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। वाहन के शीशे पर 14 से 15 गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के बाद भारतीय सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां पुंछ में जर्रा वाली गली पहुंच गई हैं।