Betul and MP Latest News

काजी जामठी के ग्रामीण नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार

काजी जामठी के ग्रामीण नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार
परिधि न्यूज बैतूल
माचना नदी पर पुलिया नहीं बनने से नाराज ग्राम काजी जामठी बरसाली के ग्रामीणों ने विगत दिनों लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की घोषणा कर दी थी। शासन प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का निर्णय लिया है। पंचनामे में ग्रामीणों ने तस्दीक किया किया है कि वह चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे, साथ ही यह उल्लेख किया है कि सरकार द्वारा पूर्व में विकास एवं निर्माण के बहुत कार्य किए गए हैं। ग्रामीणों को पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इसी पूर्ण विश्वास के साथ वे अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। किसी भी प्रकार से चुनाव का बहिष्कार नहीं किया जाएगा। पंचनामा में हस्ताक्षर करने वालों में ग्रामीण नितेश यादव, अंजनी यादव, बंटू यादव, मोहन, रेवाराम सहाने नैतिक यादव, नितिन यादव, गिरधर यादव, विनय यादव, नवीन, अनिल, ललित, लीलाधर, संजय, हरिराम, सागर, मोहन, नरेंद्र, निर्मल, लोकेश उमराव सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल है।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.