न्यायाधीशों ने किया रक्तदान, न्यायालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

परिधि न्यूज बैतूल

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल द्वारा जिला चिकित्सालय बैतूल के समन्वय से 4 मई को जिला न्यायालय परिसर बैतूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल के अध्यक्ष प्राणेश कुमार प्राण (प्रधान जिला न्यायाधीश) ने फीता काटकर किया ।

रक्तदान शिविर में रक्तदान का प्रारंभ विशेष न्यायाधीश SCST श्रीमती दिव्यांगनॉ जोशी पांडे द्वारा किया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पी सी गुप्ता, जिला न्यायाधीश हेमंत यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट सुरेश यादव व रितु प्रजापति द्वारा भी रक्तदान किया गया.।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलेंटियर्स , अधिवक्तागण, बैतूल जिला न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण व अन्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला न्यायलय बैतुल के अन्य समस्त न्यायाधीश गण सहित जिला अभिभाषक संघ की कार्यकारणी, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।