Betul and MP Latest News

जिले के 1581 पोलिंग बूथ पर 5590 पुलिस एवं विशेष बल संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी

झाबुआ, अलिराजपुर, बालाघाट, रतलाम, धार, पी.टी.एस. उज्जैन, पी.टी.एस. भौरी, GRP भोपाल से पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी एंव होमगार्ड के अलावा एसएसबी,आईटीबीपी की यूनिट संभालेगी व्यवस्था

✓जिले के 1581 पोलिंग बूथ पर 5590 पुलिस एवं विशेष बल संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
✓लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी

✓झाबुआ, अलिराजपुर, बालाघाट, रतलाम, धार, पी.टी.एस. उज्जैन, पी.टी.एस. भौरी, GRP भोपाल से पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी एंव होमगार्ड के अलावा एसएसबी,आईटीबीपी की यूनिट संभालेगी व्यवस्था

परिधि न्यूज बैतूल

जिला बैतुल में कुल 1581 पोलिंग बुथ हैं जिसमें 1157 नार्मल एंव 424 क्रिटीकल पोलिंग बूथ है उक्त पोलिंग बूथों में कुल 5590 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी एंव विशेष पुलिस अधिकारीयों को लगाया गया हैं ।

लोकसभा चुनाव 2024 की व्यवस्था हेतु जिला झाबुआ, अलिराजपुर, बालाघाट, रतलाम, धार, पी.टी.एस. उज्जैन, पी.टी.एस. भौरी, GRP भोपाल से पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी एंव होमगार्ड का बल प्राप्त हूआ हैं इसके अतिरिक्त राजस्थान से होमगार्ड एंव सशस्त्र पुलिस बल की 15, 17, 8, 13 वी बटालियन एंव केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 123 D07, ITBP, SAP MP, SAP मेघालय, की कंपनीया प्राप्त हुई हैं ।

166 पुलिस मोबाईल निरंतर भ्रमण

सम्पूर्ण जिले में 166 सेक्टर मजिस्ट्रेटो की मोबाईल एंव 166 पुलिस मोबाईल निरंतर भ्रमण करती रहेगी, सम्पूर्ण जिले में 74 शेडो एरिया चिन्हित किये गये हैं जिनमें संचार व्यवस्था हेतु पुलिस वायरलेस शाखा द्वारा वायरलेस सेट लगाये गये हैं, जिनसे निरंतर सम्पर्कता बनी रहे । जिले में अंर्तराज्यिय नाका एंव 6 अंतरजिला नाकों में 24 घंटे पुलिस की सक्त निगरानी बनी हुई हैं ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.