सांसद के हार के डर से बौखलाई भाजपा किया जानलेवा हमला – भूषण कांति
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बांस की कमचियों से प्रहार करने वाले भाजपा नेताओं पर नामजद एफ आई आर की मांग अब तक नही हुई पूरी
सांसद के हार के डर से बौखलाई भाजपा किया जानलेवा हमला – भूषण कांति

परिधि न्यूज बैतूल
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूषण कांति प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की बैतूल जिले के भाजपा सांसद की विदाई इस बार बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा संसदीय क्षेत्र की जनता करने वाली हैं । गांव गांव शहर शहर में भाजपा सांसद व भाजपा नेताओं का जम से विरोध हो रहा हैं उन्हें भगाया जा रहा हैं । यही सब चीजों को देख घोड़ाडोंगरी में आयोजित विशाल जनसभा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आगमन हुआ था । भारी संख्या में उपस्थित घोड़ाडोंगरी की जनता को जैसे ही संबोधित कर मंच से उतरे जीतू पटवारी,सुखदेव पांसे,आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी मोघे,कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे वहा खड़े भाजपा नेता उनके तरफ बढ़ने लगे । इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की पर भाजपा नेता गुंडागर्दी पर उतारू होकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बास की कमचियों से प्रहार करने लगे और गंदी गंदी गालियां देने ले । प्रदेश के मुख्य मंत्री जी क्या प्रदेश में गुंडाराज लाना चाहते हैं।भूषण कांति ने कहां की उसके पश्चात उपस्थित एसडीओपी सारणी,तहसीलदार घोड़ाडोंगरी,थाना प्रभारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौप कर भाजपा नेताओं पर नामजद एफआईआर करने की मांग की जो अभी तक पूरी नहीं हुई ।