Betul and MP Latest News

मोदी की गारंटी चाइना का माल है:जीतू पटवारी

✓प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे पवित्र नगरी मुलताई

✓ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना कर आम सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया  सम्बोधित 

रिपोर्टर / राजेश खड़से , परिधि न्यूज मुलताई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक जीतू पटवारी बैतूल के मुलताई पहुंचे,जहां उन्होंने बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया।बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।मुलताई पहुंचे जीतू पटवारी ने सबसे पहले ताप्ती मंदिर पहुंचकर मां ताप्ती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।ताप्ती मंदिर से रैली के साथ पैदल गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर जीतू पटवारी ने जनता का अभिवादन किया।वही कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा और मोदी पर जमकर निशाना साधा

कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में आम सभा को सम्बोधित करते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा और मोदी पर जमकर निशाना साधा।जीतू पटवारी ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि मोदी की गारंटी चाइना का माल है।नरेंद्र मोदी ने 16 लाख करोड़ रूपया उद्योग पतियों का माफ किया है,हम ये 16 लाख करोड़ रुपए आम जनता को देंगे जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के न्याय घोषणा पत्र में हमने 25 गारंटी दी है।जीतू पटवारी ने कहा कि आप रामू टेकाम को विजय बनाओ में इसके विजय जुलूस में आपके चरण स्पर्श करने फिर मुलताई आऊंगा।

चुनाव हारा हूं हिम्मत नही हारा:सुखदेव पांसे 

गांधी चौक में आयोजित आम सभा में मौजूद विशाल जनसमूह को पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने भी सम्बोधित किया पूर्व विधायक पांसे ने कहा कि मैं चुनाव हारा हूं हिम्मत नही हारा, रामू टेकाम एक पढ़ा लिखा नौजवान है,जो एलएलबी, एलएलएम है रामू सड़क से लेकर संसद तक आप की आवाज उठाएगा।कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में आयोजित आम सभा में पांडुरना विधायक श्री उईके,राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शिवा जी राव मोघे सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.