बरसाली के मतदाताओं का ऐलान पुल नहीं तो वोट नहीं
काजी जामठी जैतापुर मार्ग के बीच माचना नदी पर पुलिया नहीं बनने से ग्रामीण है नाराज

✓बरसाली के मतदाताओं का ऐलान पुल नहीं तो वोट नहीं
✓काजी जामठी जैतापुर मार्ग के बीच माचना नदी पर पुलिया नहीं बनने से ग्रामीण है नाराज
परिधि न्यूज बैतूल

काजी जामठी-जैतापुर मार्ग पर माचना नदी के ऊपर वर्षों से पुलिया नहीं बनने से ग्रामीण काफी नाराज है। इस मार्ग से ही क्षेत्र के समस्त किसानों द्वारा अपनी उपज एवं गन्ना सुहागपुर ले जाया जाता है, साथ ही बरसात में नदी मे पानी का बहाव तेज होने के कारण स्कूली छात्रो एवं ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों द्वारा पिछले कई वर्षों से समस्त जनप्रतिनिधियों को मौके पर लाकर भी पुल निर्माण हेतु निवेदन किया गया है, किंतु सभी के द्वारा केवल आश्वासन ही प्राप्त हुआ है इसीलिए इस बार समस्त ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया है।