श्रीमती कुमुद शर्मा पंच तत्व में विलीन

श्रीमती कुमुद शर्मा पंच तत्व में विलीन
बैतूल। स्वर्गीय राम बहादुर शर्मा की पत्नी एवं प्रमोद शर्मा,विनोद शर्मा एवं सुबोध शर्मा की माँ तथा शासकीय जेएच से सेवानिवृत प्रोफेसर श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती रत्न प्रभा शर्मा इंदौर एवं शासकीय हाईस्कूल हमलापुर की प्राचार्य श्रीमती निशी शर्मा की सासू मां श्रीमती कुमुद शर्मा (88 वर्ष) का सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं। शिक्षा विभाग में पदस्थ जिला योजना अधिकारी सुबोध शर्मा के कालापाठा स्थित निवास से अंतिम यात्रा सोमवार शाम चार बजे कोठी बाजार मोक्षधाम के लिए निकाली गई। चिता को मुखाग्नि बड़े पुत्र प्रमोद शर्मा ने दी। अंतिम संस्कार में सांसद दुर्गादास उईके के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मोक्षधाम परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रीमती कुमुद शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।