Betul and MP Latest News

बुजुर्ग और दिव्यांग जनों ने घर बैठे किया मतदान 85 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं का किया सम्मान 

बुजुर्ग और दिव्यांग जनों ने घर बैठे किया मतदान 85 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं का किया सम्मान 

रिपोर्टर राजेश खड़से ,परिधि न्यूज मुलताई

सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर मुलताई विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे मतदान करवाया गया प्रशासन की यह अनूठी पहल सराहनीय है ।

एसडीएम तृप्ति पटेरिया सहित दल ने जगह-जगह पहुंचकर 85 प्लस मतदाताओं का मतदान कराया और उनका सम्मान भी किया गया एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से शत प्रतिशत मतदान के लिए ऐसे प्रयास किया जा रहे हैं । जिसके तहत 85 वर्ष से अधिक आयु और 40% से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वेटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।

एसडीएम ने बताया कि मुलताई क्षेत्र में ऐसे कुल 277 मतदाता है । उन लोगों को बी एल ओ ने , 12 डी फॉर्म उपलब्ध कराए थे । जिनके तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है । सोमवार को ऐसे सभी मतदाताओं का पुष्प कुछ देकर सम्मान किया गया और उसके बाद मतदान करवाया गया ।इसके लिए प्रशासन ने विभिन्न टीमे बनाई है ।

हर टीम अपने-अपने रूट पर जाकर मतदान करवा रही है ।इसी श्रंखला में मुलताई क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में भी जाकर बुजुर्गों और दिव्यांग जनों को चिन्हित कर मतदान करवाया जा रहा है । सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.