भारतीय रेल्वे में करियर की संभावनाओं को लेकर आरडी स्कूल में वर्कशॉप आयोजित
रेल्वे के अफसरों ने 270 विद्यार्थियों को दिया करियर गाइडेंस
भारतीय रेल्वे में करियर की संभावनाओं को लेकर आरडी स्कूल में वर्कशॉप आयोजित
रेल्वे के अफसरों ने 270 विद्यार्थियों को दिया करियर गाइडेंस
परिधि न्यूज बैतूल

भारतीय रेल्वे में करियर की संभावनाओं पर केन्द्रित करियर वर्कशॉप का आयोजन आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में किया गया। वर्कशॉप में कक्षा 11वीं एवं 12वी कक्षा के लगभग 270 छात्र-छात्रायें शामिल हुए। वर्कशॉप में रेल्वे के सहायक मंडल अभियंता सोनल बेसेकर, स्टेशन मैनेजर बैतूल अनिल कुमार पंवार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टेलीकॉम) अनुराग दुबे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) विनय कुमार श्रीवास्तव, चीफ टैªफिक इन्सपेक्टर अशोक कटारे, ने विद्यार्थियों को भारतीय रेल्वे में करियर को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
रेल्वे में रोजगार की अपार संभावनायें
रेल्वे के अफसरों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि रेल्वे में रोजगार की अपार संभावनायें है। उन्होने रेल्वे में विभिन्न पदो, शैक्षणिक आर्हताए, रेल्वे द्वारा आयेाजित परीक्षाये अन्य परीक्षाये जिनसे रेल्वे में नौकरी मिल सकती है कि जानकारी विस्तार से दी गई। रेल्वे के अधिकारियों ने भारतीय रेल्वे में अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाये, रेल्वे में टेक्नालॉजी का उपयोग, रेल्वे में सीधी एवं संविदा भर्ती के पदो की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी गई। कैरियर गाइडेंस वर्कशॉप में शामिल हुए रेल्वे के अफसरो का आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल की वाइस प्रिंसिपल विनिषा शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं कार्यक्रम का संचालन संदेश दीक्षित ने किया। विद्यार्थियों ने रेल्वे के अफसरों द्वारा दिए गए करियर गाइडेंस के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।