Betul and MP Latest News

पांढरी में विद्युत कंपनी की लापरवाही से 3 दुधारू पशुओं की हुई मौत 

पांढरी में विद्युत कंपनी की लापरवाही से 3 दुधारू पशुओं की हुई मौत 

रिपोर्टर राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई 

विकास खण्ड के ग्राम पांडरी में विद्युत कंपनी की लापरवाही के कारण 3 दुधारू पशुओं की मौत हो गई । इस संबंध में आकाश कवड़कर, चन्द्रशेखर धाड़से ने बताया कि सुबह रत्नाकर कवड़कर पशु चराने गये थे।खेत मे बिजली के तार नीचे पड़े थे जिनके चपेट में आने से पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। पशु पालकों को इस अनहोनी से 2 लाख का नुक़सान हुआ । बताया जाता है की बीते दिनों हुई बारिश के कारण बिजली के खंबे और तार खेतो में पड़े हुए थे। जिसमे लगातार करंट प्रवाहित होता रहा । इन तारों की चपेट में आने से , गाय , भैंस की करंट लगने से मौत हो गई वही पशु मालिक बाल बाल बच गया ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.