Betul and MP Latest News

श्रीनगर से बीएसएफ कांस्टेबल अंकित घोड़की के प्रथम बार घर वापसी पर किया स्वागत

✓श्रीनगर से बीएसएफ कांस्टेबल अंकित घोड़की के प्रथम बार घर वापसी पर किया स्वागत

मनोहर अग्रवाल खेड़ी सावलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीप बसे ग्राम खेड़ीसावली गढ़ निवासी विश्वनाथ घोडकी के पुत्र अंकित की बीएसएफ में हाल ही एक वर्ष पूर्व कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। अंकित के एक वर्ष बाद घर वापसी पर घर के लोगो और अंकित के दोस्तो ने प्रथम बार नगर आगमन पर गर्मजोशी से कांस्टेबल अंकित घोड़की का स्वागत किया और ढोल ढमाको, आतिशबाजी के साथ निज निवास लाया और केक काटकर जश्म मनाया।अंकित के माता पिता का कहना है हमे बड़ी खुशी है की हमारा बेटा देश की सेवा में वह भी अत्यंत सवेदनशील श्रीनगर में तैनात है। दोस्तो ने भारत माता की जय का नारा लगाया अंकित को गृह  प्रवेश कराया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.