जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 29 अप्रैल को आठनेर दौरे पर
✓जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 29 अप्रैल को आठनेर दौरे पर
परिधि न्यूज बैतूल
कैप्टन (आई एन) श्री सुमीत सिंह (से.नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 29 अप्रैल 2024 को आठनेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री सिंह दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक नगर पालिका आठनेर के सभाकक्ष में भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने आठनेर में निवासरत सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों की पत्नियों से यथा समय उपस्थित होने का अनुरोध किया है।