Betul and MP Latest News

श्री रामदेव बाबा का विशाल चैत्र उत्सव मेला एवं पंचकुंडी महायज्ञ, 27 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

✓श्री रामदेव बाबा का विशाल चैत्र उत्सव मेला एवं पंचकुंडी महायज्ञ, 27 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

परिधि न्यूज आठनेर
आठनेर तहसील के ग्राम कोकाढाना में चल रहा है पंचकुंडी महायज्ञ यज्ञाचार्य पं. श्रीकृष्णजी पांडे एवं यज्ञ मंडल (अयोध्या निवासी) नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा महंत नरेशबाबा (बापजी) के करकमलो द्वारा द्वारा 27 अप्रैल को होने वाली है। शिवम पात्रेकर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि श्री रामदेव बाबा का विशाल चैत्र उत्सव मेला कलश यात्रा के साथ शुभारंभ और अभिषेक श्री द्वारकाधीश रामदेवबाबा राधा कृष्ण मंदिर कोकाढाना दिनांक 21 अप्रैल दिन रविवार को हुआ। भजन संध्या जागरण बैठक 24 अप्रैल भजन गायक तुलारामजी मोरे, कोरस गजानन मुरतकर, दिनेश, भुषण, सुधाकर, श्री रामदेवबाबा भजन मंडली, पांढरी खानमपुर धाम एवं पंचकुंडी/एक कुंडी श्री रामदेव बाबा महायज्ञ (राजस्थान महाप्रसाद भंडारे का आयोजन 28 अप्रैल को भजन संध्या होगी। जिसमे अजय सिंह (बिकानेर, राजस्थान) सुशील बजाज (हैद्राबाद निवासी) भजनों की प्रस्तुति देंगे। राजकमल रमेश गडेकर, हिमांशु  गडेकर, श्रीमती संगिता बोरखडे, महेंद्रसेठ शेखावत (खोमई)ने श्रद्धालुओ से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.