तेज हवा के कारण उड़कर छत से गिरा ग्रामीण सिर हाथ में गंभीर चोट

✓तेज हवा के कारण उड़कर छत से गिरा ग्रामीण सिर हाथ में गंभीर चोट
मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
गुरुवार शाम 5 बजे ग्राम में चली चक्रवाती हवाओ से मकानों को भारी क्षति हुई है वही मकान की छत पर काम कर रहे युवक को तेज हवा ने उड़ाकर पटक दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम के धर्मराज बरडे ग्राम में चक्रवाती हवाओ के पूर्व छत पर काम कर रहा था, लेकिन शाम 5बजे इतनी तेज हवा चली की धर्मराज बरडे 60वर्ष के घर के पास लगा गुल्लर का पेड़ टूट कर गिर गया और धर्मराज भी हवा में उड़कर छत के नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।पड़ोसियों ने जब धर्मराज को देखा तो उपचार के लिए डाक्टर के पास ले गए।धर्मराज के दोनो हाथो ने भी काम करना बंद कर दिया है ।