Betul and MP Latest News

चक्रवाती तेज हवा और बरसात से खेड़ी में मची तबाही, हाईस्कूल सहित कई घरों की छत उड़ी, नेहरु स्कूल के भवन पर गिरा पेड़

✓चक्रवाती तेज हवा और बरसात से खेड़ी में मची तबाही, हाईस्कूल सहित कई घरों की छत उड़ी, नेहरु स्कूल के भवन पर गिरा पेड़
मनोहर अग्रवाल खेड़ी सावलीगढ़
बेमौसम बरसात एव तेज चक्रवाती हवाओ ने जिला मुख्यालय के समीप बसे ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ में जोरदार तबाही मचाई। गांव में मकानो को भारी नुकसान हुआ। हवा की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की बड़े – बड़े पेड़ धराशाई हो गए।

शासकीय कन्या हाईस्कूल के छत पर लगी लाखो की टीन की चादर उड़ गई ।नेहरू हाईस्कूल के भवन पर विशाल पीपल का पेड़ धराशाई हो गया वही ढीमर मोहल्ले में कई मकानों के कवेलू उड़ गए। घर रखा अनाज भीग गया।

एक मकान से टीन की चादर उड़कर बिजली के पोल में फंस गई।ग्राम पंचायत सरपंच  शर्मिला ठाकुर का कहना है कि ग्राम में लाखो रूपए सामान के नुकसान हुआ  है। उन्होंने गांव में हुए नुकसान का मुआयना कर गरीब ग्रामीणों नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.