सहकारी संस्था के आयुक्त पहुंचे मुलताई, सहकारी बैंक का किया निरीक्षण

✓सहकारी संस्था के आयुक्त पहुंचे मुलताई सहकारी बैंक का किया निरीक्षण
रिपोर्टर /राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई
सहकारी संस्था के आयुक्त भोपाल से मुलताई के सहकारी बैंक पहुंचे । यहां पर उन्होंने सहकारी बैंक की व्यवस्थाएं देखी आयुक्त मनोज सरेयाम ने समिति के विकास की गति देखी ।
साथ ही किसानों को कोई परेशानी ना हो इस संबंध में बैंक कर्मचारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों ने उन्हें बताया कि फसलों की बोवनी के समय बैंक में लंबी-लंबी लाइन में लगना पड़ता है ।जिससे पैसे निकालने के लिए दो दो , तीन तीन तक इंतजार करना पड़ता है । वही एटीएम की सुविधा नहीं होने से किसान परेशान होते हैं । उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान की बात कही है । उन्होंने कहा कि बैंक समिति के मैनेजर से इस समस्या को लेकर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा । ईआरपी प्रक्रिया की सभी प्रविष्टियों को 30 अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिए है । इसके बाद उन्होंने मा ताप्ती जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया । तथा बैंक की कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के आदेश जारी किए ।