केरपानी में संकट मोचन के दर्शन को उमड़े भक्त, हनुमान जी का चांदी की लगोट और स्वर्ण आभूषण से किया गया श्रृंगार, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

केरपानी में संकट मोचन के दर्शन को उमड़े भक्त, हनुमान जी का चांदी की लगोट और स्वर्ण आभूषण से किया गया श्रृंगार, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
मारुति नंदन पवन पुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आज अल सुबह से ही भक्तो का जमावड़ा देखा गया। जिले के प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में इस वर्ष मंगलवार के दिन हनुमान जयंती आने के कारण हनुमान जी की पूजा अर्चना करने लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा वही आज हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम महायज्ञ और रामकथा का समापन भी आचार्यों के द्वारा विधिवत किया गया इस मौके पर हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद राठौर राजसिंह परिहार रेवती सरले
ने उपस्थित जन समुदाय का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया और सभी से अनुरोध किया की सभी श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करके ही जावे जिससे इस वृहद आयोजन का पुण्य लाभ अर्जित कर सके जब हनुमान जी के ललाट तेज देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए आज केरपानी मंदिर में विराजित संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा का स्वरूप लगभग एक बजे अचानक चमक उठा लोग यह देखने उमड़ पड़े की यह क्या अचानक प्रतिमा के ललाट पर इतना तेज कैसा लोग इसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे है।जब की स्थानीय लोगो का कहना है की हनुमान जन्मोत्सव पर प्रतिमा के तीन स्वरूप होते है सुबह दोपहर और शाम को बिलकुल सौम्य रूप और सुबह के समय की कांति देखते ही बनती है दोपहर में रौद्र रूप ही आज लोगो ने देखा है आज दोपहर में कोई प्रतिमा से आंख नही।मिला सकता लोगो ने कोशिश की लेकिन खुद ही चकरा जा रहे थे।