Betul and MP Latest News

NH 47 से घायल व्यक्ति को पहुंचाया सरकारी अस्पताल

✓NH 47 से घायल व्यक्ति को पहुंचाया सरकारी अस्पताल

रिपोर्टर राजेश खडसे परिधि न्यूज

बैतूल नेशनल हाईवे 47 के मोही वेयरहाउस के पास बीती रात एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे वापस अपने गांव लौट रहे संजीव चढ़ोकार ने सड़क पर पड़ा हुआ देखा तो , तत्काल वहां से गुजर रहे एक ऑटो को रोककर उससे नगर के सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ बोल नहीं पा रहा था और घायल अवस्था में वेयरहाउस के पास पड़ा हुआ था। उसके पास कोई वाहन और कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं। जिससे युवक की पहचान नहीं हो सकी। वह युवक भी कुछ बताने में सक्षम नहीं था। बीती रात उसे सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.