Betul and MP Latest News

चुनाव प्रेक्षक ने किया महाराष्ट्र से सटे मतदान केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्था को लेकर दिए दिशा निर्देश 

✓चुनाव प्रेक्षक ने किया महाराष्ट्र से सटे मतदान केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्था को लेकर दिए दिशा निर्देश 

रिपोर्टर /राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई

बैतूल ,हरदा , हरसूद लोकसभा क्षेत्र चुनाव प्रेक्षक दीपक ठाकुर ने महाराष्ट्र बार्डर से लगे हुए , प्रभात पट्टन ब्लॉक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । इस दौरान वे मालेगांव, चकोरा, वांडली, कुंदा रैयत ,आदि गांव पहुंचे । जहा उन्होंने मतदान केन्द्रों की स्थिति देखी और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए । उनके साथ प्रभात पट्टन के नायब तहसीलदार राजेश दुबे व लाइजनिंग अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और सभी व्यवस्था पूर्ण करने हेतु उनके द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ,उसका कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के बाद वे एस एस टी चेक पोस्ट बिसनुर भी पहुंचे और वहा तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली ,सभी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच किए जाने के निर्देश देकर कड़ाई से आदर्श आचार संहिता का पालन करने के आदेश दिए गए ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.