Betul and MP Latest News

21 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है सिविल सर्विस सेवा दिवस?

परिधि न्यूज की खास पेशकश : बैतूल में पदस्थ सिविल सेवको की रोचक और चुनौतियों से भरी सक्सेस स्टोरी कोई यूपीएससी टॉपर तो किसी ने संघर्ष से पाया मुकाम

✓21 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है सिविल सर्विस सेवा दिवस?

परिधि न्यूज डे स्पेशल

भारत में सिविल सर्विस सेवा दिवस को 21 अप्रैल को ही इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि ये वहीं दिन था जब भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नव नियुक्ति प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने सिविल सेवकों को भारत के स्टील फ्रेम के रूप में संदर्भित किया था। साल 1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में इस कार्यक्रम को रखा गया था। ये दिवस वर्ष 2006 से मनाया जा रहा। सिविल सर्विस डे ऐसे लोक सेवकों को समर्पित है, जो देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं। इसके साथ ही नीति-निर्माण में भी अपना अहम योगदान प्रदान करते हैं। ये दिवस अलग-अलग स्तरों पर कार्य करने वाले सिविल सेवकों को ये याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि राष्ट्र और उसके नागरिकों की सेवा से ऊपर कुछ भी नहीं है। प्रथम राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के मौके पर नई दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया था। देश की सरकार व्यक्तियों और संगठनों के कार्य का मूल्यांकन करने के साथ उन्हें पुरस्कार प्रदान करके उनके प्रयास की सराहना करती है। लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार भी सिविल सेवकों को राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान और सेवा का सम्मान करने के लिए प्रदान किया जाता है। आज सिविस सर्विस डे 21 अप्रैल के अवसर पर परिधि न्यूज ने बैतूल में पदस्थ सिविल सेवको की रोचक और चुनौतियों से भरी सक्सेस स्टोरी से देशवासियों को अवगत कराने के लिए छोटा सा प्रयास किया है..मिलिए इनसे कोई यूपीएससी टॉपर है तो किसी ने संघर्ष से पाया मुकाम…किसी को चंद रोज पहले सफलता का पैगाम मिला तो कोई अनुभव की खान है…

कवर स्टोरी

1  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी( कलेक्टर बैतूल)

2 कमला जोशी ( ए एसपी बैतूल)

3 अक्षत जैन (सी ई ओ ,जिला पंचायत बैतूल )

4 एश्वर्य वर्मा (सहायक कलेक्टर बैतूल )

5 विजय आंनदम् टी आर (डीएफओ, दक्षिण वन मंडल बैतूल)

6 वरुण यादव (डीएफओ, पश्चिम वन मंडल बैतूल)

???

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.