Betul and MP Latest News

महावीर जंयती पर स्कूल के विद्यार्थी दौड़ लगाकर देंगे अहिंसा का संदेश

सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल कर रहा रन फॉर अहिंसा का आयोजन 

✓महावीर जंयती पर स्कूल के विद्यार्थी दौड़ लगाकर देंगे अहिंसा का संदेश
✓सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल कर रहा रन फॉर अहिंसा का आयोजन 
परिधि न्यूज बैतूल
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती पर 21 अप्रैल को सुबह 6 बजे ‘रन फॉर अहिंसा’ का आयोजन किया है। इस रन में स्कूल के छात्र दौड़ कर अहिंसा का संदेश देंगे। रन फॉर अहिंसा श्री जैन दादावाड़ी से शुरू होकर शहर के मुख्य चौकों तक पहुंचेगी। स्कूल परिवार ने आम जनता से भागीदारी की अपील की है, जिससे स्वस्थ्य और संवेदनशील समाज की रचना हो सके। यह रन न केवल अच्छे स्वास्थ्य के प्रयास को प्रोत्साहित करता है, बल्कि अहिंसा और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है अहिंसा के महत्व को समझाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। रन में शामिल होने वाले छात्र अपने प्रेम और समर्थन के साथ एक साथ दौड़ेंगे, जो समाज में अहिंसा के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश होगा। रन पर अहिंसा शहर के मुख्य मार्गो से निकलेगी जिससे समाज के हर वर्ग को सामूहिकता के बारे में एक महत्वपूर्ण संदेश मिलेगा। स्कूल का तर्क है कि इस आयोजन में समाज की साझेदारी से बच्चों को सही दिशा में गाइड किया जा सकेगा, ताकि वे समय के साथ समाज के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों में भी सक्रिय भागीदार बन सकें।
शहर के इन मार्गों से निकलेगी रन फॉर अहिंसा मैराथन-
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी अहिंसा परमो धर्मः के शब्द अहिंसा का अर्थ है। हिंसा का अभाव, या अन्य जीवों को नुकसान पहुँचाने की इच्छा का अभाव से प्रेरणा लेकर यह दौड़ श्री जैन दादावाड़ी से शरू होकर थाना रोड होते हुए लल्ली चौक, नेहरु पार्क चौक, कारगिल चौक, गुरुद्वारा रोड, मैकेनिक चौक, दिलबहार चौक, गुजरती जैन मंदिर से पुराना रोजगार दफ्तर पर समाप्त होगी। आयोजन का उद्देश्य छात्र एवं छात्रों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है और समाज को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। स्कूल परिवार ने सभी बैतूल की जनता से अपील की है कि इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.