डिफेंस सर्विसेज में करियर की अपार संभावनायें-रिटायर्ड कैप्टन सिंह
आरडीपीएस में करियर इन डिफेंस वर्कशॉप आयोजित

✓डिफेंस सर्विसेज में करियर की अपार संभावनायें-रिटायर्ड कैप्टन सिंह
✓आरडीपीएस में करियर इन डिफेंस वर्कशॉप आयोजित
परिधि न्यूज बैतूल
उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में क्वालिटी एजुकेशन,रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने के साथ ही छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए वर्कशॉप आयोजित कर विशेषज्ञो के माध्यम से करियर गाइडेंस भी दिया जाता है। आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 19 अप्रैल को आरडी स्कूल में आयोजित करियर इन डिफेंस वर्कशॉप में भारतीय जल सेना के रिटायर्ड कैप्टन एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुमित सिंह एवं रघुकुल डिफेंस एकेडमी के संचालक अशोक रघुवंशी ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं जल सेना में करियर के अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। नेवी से रिटायर्ड कैप्टन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुमित सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि इंडियन डिफेंस सर्विसेज में करियर की अपार संभावनाये है। विद्यार्थी अगर लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से तैयारी करे तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि डिफेंस सर्विसेज में करियर बनाने के साथ ही राष्ट्र की सेवा करने का भी अवसर मिलता है।
वर्कशॉप में 250 छात्र-छात्रायें हुए शामिल
आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में आयोजित करियर इन डिफेंस वर्कशॉप में कक्षा 11वीं एवं 12वीं कक्षा के लगभग 250 छात्र-छात्रायें शामिल हुए। वर्कशॉप में नेवी से रिटायर्ड कैप्टन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बैतूल सुमित सिंह ने छात्र-छात्राओं को भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं जल सेना से करियर आप्शन, शैक्षणिक योग्यता और कहां-कहां कैसे अप्लाई कर सकते है की विस्तार से जानकारी दी। रिटायर्ड कैप्टन श्री सिंह ने तीनो सेनाओं में करियर के लिए कक्षा 12वीं एवं ग्रेज्युशन के बाद कौन-कौन से एक्जाम होते है, एक्जाम का क्या सिलेबस रहता, फिजिकल मापदण्ड क्या-क्या होते है और कैसे तैयारी की जानी चाहिए इसकी भी जानकारी विद्यार्थियों को दी। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का उन्होने समाधानकारक एवं संतोषजनक जवाब देकर डाउट क्लीयर किए। वर्कशॉप में 15 शिक्षक भी शामिल हुए। रिटायर्ड कैप्टन सुमित सिंह एवं भारतीय सेना से रिटायर्ड अशोक रघुवंशी ने विद्यार्थियों को देश प्रेम की भावना का संदेश भी दिया। आरडी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य हेमंत मेहर एवं शिक्षको द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री सिंह एवं श्री रघुवंशी का सम्मान कर उनकी राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।