दीनदयाल रसोई में सिलेंडर हुआ खाली, नहीं मिला भोजन, खूब मचा हंगामा

दीनदयाल रसोई में सिलेंडर हुआ खाली, नहीं मिला भोजन, खूब मचा हंगामा
राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई
नगर में संचालित दीनदयाल रसोई शुरू से ही विवादो में चल रही है,जहां आए दिन कुछ ना कुछ विवाद होता रहता है। बताया जा रहा है कि नगरीय विकास एवम आवास विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा ठेका पद्धति पर दीनदयाल रसोई शुरू की गई थी। जहां खाने की गुणवत्ता सहित पीने के पानी और भी अन्य बातो के चलते सुर्खियों में रही दीनदयाल रसोई में उस वक्त हंगामा मच गया जब वहां गैस सिलेंडर में गैस खत्म हो गई । जिससे रोटी नहीं बनने से भोजन करने वालो का आक्रोश फूट पड़ा। वही से ठेकेदार को फोन लगाया गया तो उसने फोन नही उठाया। तब नगर पालिका कर्मचारी अमर कावड़े से चर्चा हुई तो उनका कहना था कि मैं अभी व्यवस्था बनाता हूं। गैस सिलेंडर अभी के अभी दीनदयाल रसोई पहुंचाया जा रहा है।वही दीनदयाल रसोई में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा फोन नही उठाया जा रहा है।आज तक इस महीने की पेमेंट नही मिला है जिससे हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।वही ठेकेदार द्वारा दीनदयाल रसोई में ध्यान नहीं दिया जाता है जिससे कर्मचारी सहित अन्य लोग परेशान हो रहे हैं। महज 5 रुपए में भोजन मिलने वाला उपक्रम मजाक बना हुआ है।