चुनालोमा के पास दो बाइक आपस में टकराई 1 की मौत,दो घायल

चुनालोमा के पास दो बाइक आपस में टकराई 1 की मौत,दो घायल
मनोहर अग्रवाल खेडी सावलीगढ़
चुनालोमा के समीप बीती रात दो बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की घटनास्थल पर ही एक घायल ने दम तोड दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमोरी निवासी प्रिंस धुर्वे 15वर्ष कांता कुमरे एवम सायबा उईके का पुत्र अपनी मोटर सायकल से चुनालोमा की ओर से आ रहे थे की सामने से आ रही बेलगाम मोटरसायकल ने उन्हें ठोस मार दी हादसे में पंटू उर्फ अशोक को गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।वहा से गुजर रहे खेड़ी के एक युवक ने 108 को फोन लगाकर घायल महिला कांता कुमेरे और प्रिंस धुर्वे को उपचार के लिए ले गए वही मृतक पंटु उर्फ अशोक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है पुलिस।मामले की जांच कर रही है।