Betul and MP Latest News

ताप्ती किनारे के गांवों में गहराया जल संकट,योजनाएं भी नहीं आ रही काम

जलजीवन मिशन के नलो में नही पानी, हैंडपंप का सूखा पानी

✓नदी किनारे के गांवों में गहराया जल संकट,योजनाएं भी नहीं आ रही काम

✓जलजीवन मिशन के नलो में नही पानी, हैंडपंप का सूखा पानी

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत सिमोरी के ताप्ती नदी किनारे बसे कोटमी गांव के ग्रामीण भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे है।ग्रामीणों ने बताया की ग्राम में हेडपंप तीन लगे हुए है।लेकिन उनका जलस्तर पाताल में पहुच गया है।जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दिन भर परेशान होना पड़ता है। ग्राम पंचायत के द्वारा पी एच ई विभाग के अधिकारियों।को इसकी सूचना देने के बावजूद पीने के पानी की व्यस्था नही है।ग्रामीणों ने बताया कि पीने की पानी के लिए जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाकर घर घर नल के पाइप लगा दिए लेकिन लापरवाही का आलम ये है की दो माह बाद भी नल जल योजना चालू नही की है जिस वजह से ग्रामीण बूंद बूंद पानी को तरस रहे है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.