संकट मोचन हनुमान मंदिर में शुरू हुई रामकथा, निकली विशाल शोभायात्रा

✓संकट मोचन हनुमान मंदिर में शुरू हुई रामकथा, निकली विशाल शोभायात्रा
मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़

जिले के प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर केरपानी में 17 अप्रैल से मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय श्री राम कथा एवम श्री राम महायज्ञ के प्रथम दिन ग्राम में हनुमान मंदिर से एक किलोमीटर दूर गड़ी झीरा नामक स्थान तक शोभा यात्रा निकाली।यह वही स्थान है जहां केरपानी हनुमान मंदिर की प्रतिमा प्रगट हुई थी ।

यहां हनुमान जी को श्री राम यज्ञ में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया और पूजा अर्चना की गई प्रति दिन एक बजे से पांच बजे तक राम कथा प्रवचन आचार्य गोविंद भार्गव के द्वारा किए जायेगे भी यज्ञाचार्य गोविंद गिरी जी महाराज रामगढ़ वाले के सानिध्य में यज्ञ संपन्न कराया जायेगा।