सांसद विधायक को महतपुर में झेलनी पड़ी जनता की नाराज़गी
जाने नोटा की बटन दबाने क्यू आमादा है महतपुरवासी

परिधि न्यूज बैतूल। लोकसभा चुनाव के चलते मुलताई क्षेत्र के महतपुर गांव में वोट मांगने पहुंचे भाजपा के सांसद प्रत्याशी और क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख को ग्रामीणों की खरी खोटी सुननी पड़ी। ग्रामीणों के बीच प्रचार के लिए भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके क्षेत्र के नेताओ के साथ पहुंचे थे।
जब एक ग्रामवासी ने शिक्षक की मांग पूरी न होने पर और चुनाव जीतने के बाद दोबारा ग्राम और क्षेत्र में ग्रामीणों का हाल जानने तक न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की तो भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे बैठे रहे। यहां के ग्रामीण ही नही भाजपा कार्यकर्ता भी चुनाव का बहिष्कार न करते हुए 7 मई को नोटा की बटन दबाने का मन बना चुके है।