Betul and MP Latest News

कालका पुरी ताप्ती घाट पर होगी मां काली भैरव हनुमान और गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना

कालका पुरी ताप्ती घाट पर होगी मां काली भैरव हनुमान और गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना

मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
चैत्र नवरात्र की सप्तमी के पावन मुहूर्त में समीपस्थ ताप्ती घाट स्थित ग्रामीणों की आस्था का केंद्र मां काली दरबार कालकापुरी में भगवान गणेश,भैरव देव, पवन पुत्र श्री हनुमान जी एवं आदि शक्ति भवानी मां काली की विशाल प्रतिमा की स्थापना विद्वान पंडित विघासागर दुबे के द्वारा विधिवत की जायेगी। मां काली मंदिर ताप्ती गिट्टी खदान परतवाड़ा मार्ग से जुड़े मां काली दरबार के सहयोगी
धनराज पाल, लक्ष्मण राठौर ने बताया की प्रतिमाओं की स्थापना के बाद कन्या भोज और विशाल भंडारा भी किया जाएगा। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के पहुंचने का अंदाजा लगाया जा रहा है इस हेतु व्यापक तैयारिया भी कर ली गई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.