तीन दिन से ढूंढ रहे फाल्ट, आधा दर्जन गावों की खेतो में बिजली सप्लाई बंद, ग्रामीण परेशान

तीन दिन से ढूंढ रहे फाल्ट, आधा दर्जन गावों की खेतो में बिजली सप्लाई बंद, ग्रामीण परेशान
मनोहर अग्रवाल खेड़ीसांवलीगढ़
चिचोली विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत आधा दर्जन गांव में खेतो की बिजली सप्लाई लगातार बंद रहने से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने बताया की बे मौसम हवा बरसात के कारण ये हालात बने हुए हैं जिससे किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम बोदी जुनावानी,करपा आमला, टाहली, कुमली,गढ़ा जैसे कई गांव शामिल है जो बिजली सप्लाई बंद होने से खेती में कार्य नही कर पा रहे।ग्रामीणों का कहना है विद्युतकर्मी फाल्ट नही ढूंढ पा रहे, ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े है इन ट्रांसफार्मर से गावों की सप्लाई भी होती है ग्रामवासियों ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों से जल्द से जल्द बिजली सप्लाई शुरू करने की माग की है।