Betul and MP Latest News

अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आए ग्रामीण की हुई मौत, ग्राम में पसरा सन्नाटा

अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आए ग्रामीण की हुई मौत, ग्राम में पसरा सन्नाटा

रिपोर्टर राजेश खडसे, परिधि न्यूज मुलताई

विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम करपा में एक दिवंगत ग्रामीण का अंतिम संस्कार करने मोक्ष धाम पहुंचे ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया । हमले की चपेट में आने से घायल हुए एक व्यक्ति की आज शुक्रवार सुबह 11 बजे निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई । गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ग्राम करपा निवासी स्वर्गीय बबलू हजारे का अंतिम संस्कार करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम करपा के मोक्ष धाम में पहुंचे थे । मोक्षधाम के पास स्थित पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता बना हुआ था । अचानक मधुमक्खियां बिफर गई और ग्रामीणों पर हमला कर दिया । मधुमक्खियां से बचने के लिए ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए ले गए शव को मोक्ष धाम में छोड़कर अपने-अपने घरों की ओर भागे । इन मधुमक्खी के हमले में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए थे । इन सभी ग्रामीणों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया ।ग्रामीणों के साथ मोक्ष धाम गया हुआ ग्राम का निवासी रमेश पिता किसन लाल नगदे उम्र 40 साल को भी मधुमक्खियां ने काटा था , जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया ।सरकारी अस्पताल में उपचार करने के बाद परिजन गंभीर हालत होने पर नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए । जहा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।मृतक के भतीजे नितेश नगदे ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह 11बजे के दरमियान रमेश की उपचार के दौरान मौत हो गई । घटना के बाद मधु मधुमक्खियां की चपेट में आए अधिकांश ग्रामीण घर पर ही उपचार कर रहे थे ।लेकिन रमेश की मौत होने के बाद सनसनी फैल गई । जिससे अब बड़ी संख्या में ग्रामीण उपचार के लिए मुलताई सरकारी अस्पताल पहुंचे हैं । जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.